आज के समय में हर कोई गर्मियों के दौरान अपने आप को ठंडा रखने के लिए ac में रहना बेहद पसंद करता है। आम तौर पर, हम में से ज्यादातर लोग तपती गर्मी से आराम पाने के लिए और थोड़े समय के लिए अपने शरीर को राहत प्रदान करने के लिए ac में जाकर बैठना पसंद करता है। दरअसल, AC जिसे एयर कंडीशनर भी कहा जाता है। आम तौर पर, आज लोगों को गर्मियों से राहत दिलाने के लिए शहर तो क्या गांव में भी एयर कंडीशनर यानी कि AC की पहुंच हो गई है। दरअसल, अब न केवल शहर में, बल्कि गाँव में भी लोग AC के बिना रहना बिल्कुल भी पसमज़द नहीं करते हैं। गर्मी के दौरान उनको हर पल ac के सामने बैठना पसंद होता है, ताकि उन को गर्मी से राहत प्राप्त हो सके। दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें कि AC में रहने से बेशक आपको और आपके शरीर को राहत प्राप्त हो जाये, परन्तु सेहत के तौर पर यह काफी ज्यादा नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसके कारण आंखों को काफी ज्यादा नुक्सान झेलना पड़ सकता है। क्योंकि, अगर आप काफी लंबे समय तक ऐसी में रहते हैं, तो इसके कारण आपको आंखों से जुड़ी कई समस्याएं काफी ज्यादा परेशान कर सकती हैं। आम तौर पर, AC के कारण आंखों में होने वाली समस्याओं में ड्राई आई यानी कि आंखों में सूखापन होना सबसे ज्यादा आम माना जाता है। जी हाँ, ऐसी में हद से ज्यादा वक्त बिताने से आपको अपनी आंखों में सूखापन की समस्या देखने को मिल सकती है, जिसके कारण आपको अपनी आंखों में खुजली और दर्द की समस्या काफी ज्यादा परेशान कर सकती है।
आम तौर पर, डॉक्टर का इस पर कहना है, कि आज के समय में ज्यादातर घर, ऑफिस, कार और मेट्रो तक में गर्मी से राहत प्राप्त करने के लिए AC का इस्तेमाल हद से ज्यादा बढ़ गया है। इसी के चलते आज लोगों को आंखों से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। दुनिया में आधे से ज्यादा लोग आंखों से जुड़ी कई तरह की समस्याओं से परेशान हैं, जिस में कि वह अगर आंखों में होने वाली इन समस्याओं को अनदेखा करते हैं, तो उनको आंखों की नजर से हमेशा -हमेशा के लिए हाथ धोना पड़ सकता है। इसलिए, आंखों से जुड़ी समस्याओं पर महत्वपूर्ण ध्यान देना अति आवश्यक होता है। क्या आपको भी ऐसी में रहना काफी ज्यादा पसंद है और अगर ac के कारण आपको भी आंखों में सूखेपन की समस्या हद से ज्यादा परेशान कर रही है, तो ऐसे में आपको ac से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। ऐसे में, ऐसी के कारण होने वाली ड्राई आई की समस्या से राहत पाने के लिए आप जितना हो सके पानी का सेवन करें, लुब्रिकेटिंग आई ड्रॉप्स या फिर आर्टिफिशियल टियर्स का इस्तेमाल करें, स्क्रीन देखते वक्त 20-20-20 नियम का पालन करें और AC वाले कमरे में ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल करने जैसे कई उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आंखों से जुड़ी यह समस्या आपको क़ाफी ज्यादा परेशान कर रही है और ठीक होने का नाम नहीं ले रही है, तो ऐसे में आपको तुरंत अपने डॉक्टर से मिलना चाहिए और आंखों की तुरंत जांच करवानी चाहिए। अगर आप इस समस्या में ज्यादा पानी का सेवन करते हैं, तो इससे आंखों में नमी बनी रहती है। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं।
क्या वाकई AC के कारण आंखों में सूखेपन की समस्या हो सकती है?
दरअसल, इस पर डॉक्टर का कहना है, कि कमरे में लगा हुआ ऐसी नमी को काफी हद तक कम कर देता है, जिसके कारण कमरे की हवा में सूखापन आ जाता है और इसी के चलते आंखों में सूखेपन की समस्या काफी ज्यादा परेशान करने लग जाती है। इसलिए, इस बात को झुठलाया नहीं जा सकता है, कि हाँ लगातार एयर कंडीशनर में रहने के कारण व्यक्ति की आँखें ड्राई हो जाती हैं। दरअसल, कमरे की नमी में कमी होने कारण इसका सीधा प्रभाव आंखों की प्राकृतिक नमी पर पड़ता है और इसके कारण ही आंखों की सतह जल्दी सूख जाती है। अगर ऐसे में,आपकी आंखों पर एसी की हवा सीधे लगती है, तो इससे आंखों की समस्या और भी ज्यादा बढ़ सकती है। डॉक्टर के अनुसार जो लोग ज्यादातर ऐसी की हवा में बैठे रहते हैं, दरअसल उन लोगों में ही ड्राई आई और आंखों से जुड़ी समस्याओं को पाया जाता है।
AC में आंखों में होने वाले सूखेपन के लक्षण!
आम तौर पर, ऐसी के कारण आंखों में होने वाली सूखेपन की समस्या के लक्षण निम्नलिखित अनुसार हो सकते हैं, जैसे
- आंखों में चुभन का अहसास होना।
- आंखों में जलन की समस्या होना।
- आंखों में खून आना मतलब कि आंखों का लाल हो जाना।
- आंखों में से बार बार पानी आने की समस्या होना
- कोई भी चीज धुंधली नजर आना।
- आंखों में थकान महसूस होना।
- आंख में कुछ फंस गया है ऐसा महसूस होना।
AC के कारण आंखों में होने वाली ड्राइनेस की समस्या से बचने के लिए क्या करें?
आम तौर पर आग आप ऐसी के कारण आंखों में होने वाली ड्राइनेस की समस्या से अपना बचाव करना चाहते हैं, इसके लिए आप निम्नलिखित उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं, जैसे कि:
- 1. शरीर में होने वाली पानी की कमी नमी को और भी ज्यादा बड़ा सकती है, इसलिए दिन में कम से कम 2 से 3 लीटर पानी का सेवन करें।
- 2. अगर यह समस्या आपकी आंखों में हद से ज्यादा बढ़ गई है, तो डॉक्टर की सलाह पर लुब्रिकेटिंग आई ड्रॉप्स या फिर आर्टिफिशियल टियर्स इस्तेमाल करें।
- 3. आंखों में होने वाली गंभीर ड्राइनेस की समस्या को कम करने के लिए आप 20-20-20 नियम का पालन करें।
- 4. एसी के कारण ड्राई होने वाली हवा की नमी को बनाए रखने के लिए AC वाले कमरे में ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल करें।
- 5. आंखों के सूखेपन को कम करने के लिए स्क्रीन देखते समय बीच-बीच में अपनी आंखों को झपकाएं।
- 6. आंखों की समस्याओं को कम करने के लिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में नींद लें। रोजाना कम से कम 8 से 9 घंटे की नींद जरूर लें।
निष्कर्ष
गर्मियों के दौरान AC की हवा लेना लगभग सभी लोगों को पसंद होता है और इसके कारण उन के शरीर को काफी ज्यादा ठंडक प्राप्त होती है। यह गर्मियों के दौरान जरूर शरीर को ठंडक प्रदान करता है, पर इसके कारण सेहत को काफी ज्यादा नुकसान हो सकते हैं, जिसमें आँखें बुरी तरीके से प्रभावित हो जाती हैं। इसके कारण आंखों में सूखेपन की समस्या काफी ज्यादा परेशान कर सकती है। जो आगे चलकर आंखों से जुड़ी कई तरह की समस्याओं को पैदा कर सकती है। इसलिए अगर आप भी ऐसी की हवा लेना हद से ज्यादा पसंद करते हैं, तो सावधान हो जाएं, क्योंकि लंबे समय तक एसी की हवा में रहने से आंखें ड्राई हो सकती हैं और यह अन्य बीमारियों का कारण भी बन सकता है। इसलिए, अगर आप चाहते हैं, कि गर्मी में AC की हवा के कारण आंखों में ड्राइनेस की समस्या आपको ज्यादा परेशान न करे इसके लिए आप इस लेख के बताए गए उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर फिर भी आपको यह समस्या परेशान करती है, तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें। इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए और आंखों से जुड़ी समस्या का तुरंत समाधान पाने के लिए आप आज ही सवेरा हॉस्पिटल के विशेषज्ञों से संपर्क कर सकते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल!
प्रश्न 1. AC के कारण आंखों में होने वाली समस्याओं से कैसे छुटकारा पाया जा सकता है?
यह सच है, कि AC के कारण आपको आंखों से जुड़ी कई तरह की समस्याएं काफी ज्यादा परेशान कर सकती हैं। इसलिए AC के कारण आंखों में होने वाली समस्याओं से कैसे छुटकारा पाने के लिए आप अपने कमरे में नमी को बनाए रखें, स्क्रीन देखते वक्त अपनी आँखों को आराम प्रदान करें, काम करते वक्त बीच-बीच में अपनी पलकों को झपकाएं और नियमित डॉक्टर से आँखों की जांच करवाना जैसे कई उपायों को अपना सकते हैं। इसके इलावा, जरूरत पड़ने पर आप डॉक्टर की सलाह पर आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
प्रश्न 2. कितने समय तक अपनी आंखों को ac के सामने रखा जा सकता है?
दरअसल आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, की आपको अपनी आँखों को काफी लंबे समय तक यानी कि लगातार कुछ घंटों तक ac के सामने बिल्कुल भी नहीं रखना चाहिए। क्योंकि, अगर आप ऐसा करते हैं, तो इससे आँखों की नमी जा सकती है और आँखों में गंभीर रूप से रूखापन आ सकता है।
प्रश्न 3. आंखों में होने वाली खुजली को किस तरह से दूर किया जा सकता है?
आम तौर पर, अगर आपके भी आँखों में किसी भी तरह की कोई खुजली होती है और आप इस समस्या को दूर करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप अपनी कौन की ठंडी सिकाई कर सकते हैं, यह काफी ज्यादा आरामदायक उपचार हो सकता है। ऐसे में आप बिना किसी डॉक्टर की सलाह के आँखों के लिए कोई भी दवा या फिर आई ड्रॉप का इस्तेमाल बिल्कुल भी न करें। ऐसा करना आँखों की सेहत के लिए काफी ज्यादा नुकसानदायक साबित हो सकता है। ऐसे में, राहत पाने के लिए आप साफ़ और ठंडे पानी के अपनी आँखों में छींटे मार सकते हैं। यह काफी लाभदायक हो सकता है।
प्रश्न 4. आंखों में दर्द होने पर क्या करना ठीक होता है?
आम तौर पर, अगर किसी कारण वर्ष आपके भी आँखों में दर्द की समस्या बनी हुई है और आप इसको ठीक करना चाहते, तो इसके लिए आप अपनी आँखों को तुरंत राहत दें उनको किसी भी काम से दूर रखें, आँखों की ठंडी या फिर गर्म सिकाई करें और ऐसे में आँखों के दर्द को दूर करने के लिए केवल लुब्रिकेटिंग आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल करें। पर, ध्यान रहे बिना डॉक्टर की सलाह के अपने आप आंखों का उपचार न करें।
प्रश्न 5. क्या ac के कारण आंखों में समस्या उत्पन्न हो सकती है?
दरअसल, हां यह बात बिल्कुल सच है, कि ac के कारण व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण उसको काफी ज्यादा असुविधा महसूस हो सकती है। इसके कारण आंखों में सूखापन, लालिमा, एलर्जी, जलन, धुंधलापन, खुजली, चुभन और संक्रमण जैसी कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
