आखिर क्यों फड़कने लगती है आपकी आंख? डॉक्टर से जानें, इसे रोकने के घरेलू उपायों के बारे में!
यह बात तो सत्य है, कि अगर हम किसी चीज की कदर करना या फिर उनकी अच्छे से देखभाल करना भूल जाते हैं, तो या फिर वो चीज खराब हो जाती है, या फिर किसी बड़ी समस्या से घिर जाती है। ऐसे ही,शरीर के सभी अंगों की अच्छे से देखभाल करना और उनकी वक्त रहते कदर करना काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होता है, ताकि आप एक सेहतमंद और एक लंबा जीवन बतीत कर सके। आँखें हमारे जीवन का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जाती हैं, जिनकी देखभाल करना शरीर के अन्य अंगों की देखभाल करना जितना ही महत्वपूर्ण होता है। इनमें होने वाली समस्या आपके पुरे जीवन को बुरी तरीके से प्रभावित कर सकती है और आपको भ्रमित भी कर सकती है। इसलिए आंखों की देखभाल करना और समस्या होने पर नजरअंदाज करने की बजाए तुरंत इलाज करवाना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है।
ऐसे में, आंखों में कई तरह की समस्याएं हो सकती है, जिसमें आंखों का फड़कना भी शामिल है, बेशक यह एक आम समस्या मानी जाती है, पर यह कई स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकता है। कुछ लोगों का मानना है, कि यह एक अपशगुन होता है, जिससे या तो कोई काम अच्छा होता है, या फिर बुरा। पर, इस पर मेडिकल साइंस का कहना है, कि आंखों का फड़कना एक रिफ्लेक्स एक्शन है, मतलब कि यह एक इस तरह की क्रिया है, जो शरीर में अपने आप होने लगती है और इस को रोका भी नहीं जा सकता है। आम तौर पर, कभी-कभी इस तरह की समस्या होना कोई बड़ी समस्या की बात नहीं होती है, पर अगर आपकी आँखें लगातार और अक्सर ही फड़कने लग जाती हैं, तो आपको यहां पर सावधान रहने की जरूरत होती है, क्योंकि ऐसे में यह कई तरह की स्वास्थ्य समस्यायों का भी संकेत हजो सकता है।
दरअसल, आपके शरीर में यह समस्या ज्यादातर किसी न्यूरोलॉजिकल समस्या की वजह से हो सकती है, जिससे सभी लोग अनजान होते हैं। ऐसे में, ज्यादातर लोग इसके बारे में जानना चाहते हैं, कि आखिर क्यों आँख फड़कने लग जाती है? दरअसल, डॉक्टर का इस पर कहना है, कि ज्यादातर तनाव, शारीरिक और मानसिक थकान, नींद की कमी, काफी ज्यादा कैफीन का सेवन करना और स्क्रीन टाइमिंग ज्यादा होना जैसे कारणों की वजह से आपकी आँख फड़कने लग जाती है। इसके कारण आँखों की मांसपेशियों में ऐंठन हो जाती है, जिसकी वजह से आपकी आँख लगातार फड़कने लग जाती है। इसके अलावा, शरीर में विटामिन बी-12 की कमी की वजह से भी आँख फड़कने लग जाती है। समस्या बढ़ने पर आपको तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं।
किन लोगों को होती है आंख फड़फड़ाने की समस्या?
दरअसल, आँख फड़कने की समस्या ज्यादातर उन लोगों में देखने को मिल सकती है, जो ज्यादा देर तक स्क्रीन को देखते रहते हैं और थोड़ा सा भी अपनी आंखों को आराम प्रदान नहीं करते हैं। आज लोगों में यह समस्या इस लिए बढ़ रही है, क्योंकि आज ज्यादातर लोग स्क्रीन वाले गैजेट्स का इस्तेमाल काफी ज्यादा करने लगे हैं। इसके अलावा, यह समस्या उन लोगों में भी देखने को मिल सकती है, जो कई घंटों कंप्यूटर और लैपटॉप आदि के सामने बैठकर काम करते रहते हैं। बढ़ती उम्र के साथ साथ भी इस समस्या को देखा जा सकता है।
आंखों के फड़कने का क्या कारण हो सकता है?
दरअसल, आँख फड़कने का एक नहीं बल्कि कई कारण हो सकते हैं, जिसमें से कुछ निम्नलिखित अनुसार हो सकते हैं:
- शरीर में विटामिन B12 की कमी होना।
- काफी लंबे वक्त तक स्क्रीन वाले गैजेट्स के इस्तेमाल करना।
- शराब या फिर धूम्रपान का सेवन करना।
- कॉफी और चाय का अधिक सेवन करना।
आंख फड़कने की समस्या के घरेलू इलाज
दरअसल, आंख फड़कने की समस्या के घरेलू इलाज निम्नलिखित अनुसार हो सकते हैं, जैसे
- आंख फड़कने पर ठंडे पानी से मुंह धोएं।
- आंखों पर ठंडा पानी डालें।
- रोजाना 7 से 9 घंटे की नींद लें।
- इसके लिए आप आंखों की कसरत भी कर सकते हैं।
निष्कर्ष
आँख फड़कने की समसया आम है, पर अगर यह लगातार फड़कती रहती है, तो यह कई स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकता है। ऐसे में, अगर आपकी आँख 2 दिन तक लगातार फड़कती रहती है, तो आपको तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। क्योंकि, इससे आंखों को काफी नुकसान भी हो सकता है। इस सा,मसया के कई कारण हो सकते हैं, जैसा कि इस लेख में आपको बताया गया है। इसके इलाज के लिए आप इस लेख में बताये गये घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं। समस्या बढ़ने पर आपको तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए और आंखों से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या का समाधान पाने के लिए आप आज ही सवेरा हॉस्पिटल में जाकर इसके विशेषज्ञों से इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल!
प्रश्न 1. किन-किन तरीकों से आंखों के नीचे होने वाले डार्क सर्कल्स को ठीक किया जा सकता है?
वैसे तो, आँखों के नीचे डार्क सर्कल को कई तरीकों से ठीक किया जा सकता है, जिसमें पर्याप्त मात्रा में नींद लेना, भरपूर मात्रा में पानी का सेवन करना, रोजाना बर्फ से सिकाई करना, खीरे या फिर टी-बैग्स का इस्तेमाल करना और विटामिन-सी या फिर रेटिनॉल से भरपूर आई क्रीम का इस्तेमाल करना जैसे कई तरीकों का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा, आप डॉक्टर से भी इसके बारे में सलाह कर सकते हैं।
प्रश्न 2. किन लोगों को कांटेक्ट लेंस का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए?
दरअसल, सभी लोगों के लिए कांटेक्ट लेंस का इस्तेमाल करना ठीक नहीं होता है। ऐसे में, ड्राई आई सिंड्रोम, आँखों की पुरानी एलर्जी और बार-बार आंखों का संक्रमण होने वाले लोगों को असल में कॉन्टैक्ट लेंस से अपना बचाव करना चाहिए।
प्रश्न 3. आंखों को सेहतमंद रखने के लिए क्या किया जा सकता है?
दरअसल, ज्यादातर लोग अपनी आँखों को सेहतमंद रखने के लिए केवल पौष्टिक आहार का सेवन कर लेते हैं, पर इसके अलावा भी कई चीजों से आँखों को सेहतमंद रखा जा सकता है, जिसमें स्क्रीन टाइमिंग कम करना, रोजाना आँखों की जांच करवाना, धुप में बाहर निकलते वक्त चश्मे का इस्तेमाल करना, पर्याप्त मात्रा में नींद लेना और धूम्रपान से दूर रहना जैसे कुछ टिप्स शामिल हो सकते हैं।
प्रश्न 4. आंखों के नीचे होने वाले एक्ने की समस्या से राहत पाने के लिए किन घरेलू उपायों का इस्तेमाल किया जा सकता है?
दरअसल, एक्ने या फिर मुंहासों की समस्या को ठीक करने के लिए आप टी ट्री ऑयल, एलोवेरा, नीम, हल्दी, शहद, बर्फ की सिकाई, खूब पानी पीना और एक दम बढ़िया खान पान का सेवन करना जैसे कई घरेलु उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन प्राकृतिक घरेलू उपायों का इस्तेमाल करने से न केवल त्वचा का तेल संतुलित होता है, बल्कि यह सूजन को कम करने और बैक्टीरिया को भी खत्म करने में काफी ज्यादा सहायता प्रदान करते हैं।
प्रश्न 5. पलकों की सूजन होने पर किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए?
वैसे तो, पलकों की सूजन होने पर आँखों का काफी ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत होती है। पर कोई लोग नजरंदाज कर देते हैं, जिससे समस्या और भी ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में, खाने पीने वाली चीजों का विशेष ध्यान रखने की काफी ज्यादा जरूरत होती है। दरअसल, जब किसी व्यक्ति को पलकों में सूजन की समस्या होती है, तो ऐसे में आपको शरीर में पानी जमा होने और सूजन को और भी ज्यादा बढ़ावा देने वाली चीजों का सेवन करने से बचाना चाहिए, जिसमें अत्यधिक नमक, प्रोसेस्ड और जंक फूड चीनी और रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट, मसालेदार, तैलीय भोजन, डेयरी उत्पाद, नाइटशेड सब्जियां, शराब और कैफीन के सेवन से बचना शामिल है।
प्रश्न 6. क्या काले और सफेद दोनों मोतियाबिंद से व्यक्ति अंधा हो सकता है?
दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि हाँ सफेद मोतियाबिंद और काला मोतियाबिंद दोनों से अंधापन हो सकता है। पर, ध्यान देने वाली बात यह है, कि अगर वक्त रहते समस्या का इलाज न किया गया तो समस्या और भी ज्यादा गंभीर हो सकती है। पर, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि दोनों के अंधेपन का कारण और प्रकृति काफी अलग अलग हो सकती है।
