आंखों के नीचे होने वाले काले घेरों को कम करने के लिए किन आई मास्क का उपयोग हो सकता है फायदेमंद? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

Cataract Surgery

Get Appointment If You Need Cosultation

एक आसान और सादा जीवन जीने के लिए आंखों का हर कीमत पर ठीक और सेहतमंद होना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। पर, आज ज्यादातर लोग सोशल मीडिया पर एक्टिव होने की वजह से अपनी आंखों का अच्छे तरीके से बिल्कुल भी ध्यान नहीं रख पाते हैं और आंखों से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का शिकार हो जाते हैं। जी हां, यह बात बिल्कुल सही है, कि आज के इस वक्त में जब हम से ज्यादातर लोग हर वक्त सोशल मीडिया पर ही एक्टिव रहते हैं, तो ऐसे में जायज है, कि फ़ोन का इस्तेमाल कई ज्यादा बढ़ जाता है, जिसकी वजह से आंखों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही, हम से ज्यादातर लोगों की जॉब लैपटॉप और कॉम्पुटर पर ही होती है, जिससे आंखों पर पड़ने वाली लाइट आंखों के लिए काफी ज्यादा हानिकारक साबित हो सकती है। इसके अलावा, हम में से बहुत से लोगों की तो नाइट शिफ्ट भी होती है जिसके कारण वह रात को अपनी नींद को पूरा नहीं कर पाते हैं और आंखों से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का शिकार हो जाते हैं, जिसमें से एक है आंखों के नीचे काले घेरे होना। इसकी वजह से एक व्यक्ति को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है और इससे उसकी पर्सनालिटी पर भी काफी ज्यादा बुरा प्रभाव पड़ता।

आंखों से जुड़ी इन समस्याओं को दूर करने के लिए लोग कई तरह के तरीकों का इस्तेमाल करते हैं, जिसमें बाजारू प्रोडक्ट भी शामिल होते हैं। जी हाँ, हम से बहुत से लोग अपनी आंखों के नीचे इन काले घेरों ठीक करने के लिए या फिर इन से हमेशा के लिए छुटकारा पाने के लिए और आंखों की थकान को दूर कर उन्हें तरोताजा करने के लिए बाजार में ऐसे कई प्रोडक्ट उपलब्ध हैं, जो इस समस्या को ठीक करने का दावा करते हैं, उनका इस्तेमाल करते हैं। पर, इसके साथ-साथ इस तरह की समस्या को ठीक करने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हाँ, अगर दिनभर बिना रुके काम करने के बाद आपको अपनी आंखों में थकान या फिर इनमें किसी भी तरह की समस्या महसूस होती है, तो इस तरह समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू आई मास्क का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

दरअसल, यह घरेलू उपाय आंखों की सूजन, काले घेरे और थकान को दूर करने में काफी ज्यादा मददगार साबित हो सकते हैं। दरअसल, अपनी आंखों के नीचे काले घेरों को कम करने के लिए आप खीरा और गुलाब जल का आई मास्क, आलू और शहद से बना आई मास्क और एलोवेरा और विटामिन ई से बना नाइट आई मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। आम तौर पर, यह आंखों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। ज्यादा समस्या होने पर आप तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं। आइये इस लेख के माध्यम से इस के बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं।

आंखों को तरोताजा करने के लिए और आंखों के नीचे काले घेरों को कम करने के आई मास्क!

दरअसल, आंखों की समस्या को दूर करने के लिए आप घर पर ही आसान तरीकों से आई मास्क को तैयार कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं, इन मास्क को किस तरह से बनाया जा सकता है:

  1. खीरा और गुलाब जल का आई मास्क

    आम तौर पर, अगर काफी लंबे वक्त से काम करने पर आपकी आंखों में सूजन या फिर जलन जैसी समस्या पैदा हो रही है, तो इस समस्या से राहत पाने के लिए आप खीरा और गुलाब जल से बना आई मास्क उपयोग कर सकते हैं। दरअसल, इससे न केवल त्वचा को काफी ज्यादा ठंडक महसूस होती है, बल्कि आंखों की सूजन भी काफी कम हो जाती है। इस मास्क को बनाने के लिए आप एक आधे खीरे को लेकर और उस का अच्छे तरीके से रस निकालकर उसमें कम से कम दो चम्मच गुलाब जल को मिलाएं और एक कॉटन पैड की सहायता से उसको अपनी आंखों पर लगाए। कम से कम 15 मिनट तक उसको ऐसे ही रखें और बाद में इस कॉटन पैड अपनी आंखों से हटा लें।

  2. आलू और शहद से बना आई मास्क

    दरअसल, आलू का सेवन न केवल शारीरिक सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होता है, बल्कि यह त्वचा के लिए भी उतना ही ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। आम तौर पर, आलू में ऐसे कई तरह के गुण मौजूद होते हैं, जो दरअसल त्वचा की टैनिंग को दूर करने में काफी ज्यादा लाभदायक साबित होता है। इसके अलावा, अगर आप आंखों के नीचे काले घेरे की समस्या से काफी ज्यादा परेशान हैं, तो आप इस तरह की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आलू से बने मास्क का इस्तेमाल बखूबी कर सकते हैं। इससे त्वचा को काफी ज्यादा लाभ प्राप्त होता है। इसके अलावा, आंखों के नीचे की त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाने के लिए आप आलू के साथ-साथ शहद का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आंखों की इस समस्या को दूर करने के लिए इस मास्क को बनाने के लिए आप सबसे पहले एक आलू लें और उसे अच्छे तरीके से कद्दूकस और एक पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट में एक चम्मच शहद को मिलाएं और इस को अपनी आंखों के नीचे अपने हल्के हाथों से लगाएं। इसे कम से कम कम 10 से 15 मिनट तक ऐसे ही रखें और फिर इसके बाद ताजे पानी से अपना मुंह धो लें।

निष्कर्ष:

कुल मिलाकर आंखों की सेहत काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होती है, जिसमें होने वाले आंखों के नीचे काले घेरों की समस्या को इस लेख में बताए गए आई मास्क की सहायता से ठीक किया जा सकता है। इस के बारे में ज्यादा जानने के लिए और आंखों से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या का समाधान पाने के लिए आप आज ही सवेरा हॉस्पिटल के विशेषज्ञों से संपर्क कर सकते हैं।

If you Have Any Questions Call Us On
+91 9855827744

Savera Hospital Savera Hospital