आज के समय में हवा में फैली गंदगी, गलत खानपान और जीवनशैली में अपनाई जाने वाली कुछ गलत आदतों के कारण लोगों को आंखों से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिसमें आंखों में जलन होना और दर्द होना सबसे मुख्य माना जाता है। आम तौर पर, आंखों में होने वाली समस्या से न केवल पीड़ित व्यक्ति का जीवन प्रभावित होता है, बल्कि इसके कारण उसके रोजाना के काम भी काफी ज्यादा प्रभावित हो जाते हैं। ऐसे में, आंखों का इलाज करवाना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि अगर आंखों से जुड़ी समस्याओं पर महत्वपूर्ण ध्यान न दिया जाए और समय पर इलाज न किया जाये, तो इससे समस्या और भी ज्यादा गंभीर हो सकती है, जिससे पीड़ित व्यक्ति को किसी भी चीज को देखने में काफी ज्यादा दिक्क्त का सामना करना पड़ सकता है। इससे नजर भी काफी ज्यादा प्रभावित हो सकती है। इसलिए, इस तरह की समस्याओं से बचने के लिए आपको नियमित डॉक्टर से अपनी आंखों का चेकअप करवाना चाहिए और समय पर समस्या का भी इलाज कराना चाहिए, जिससे कि आपकी आंखों की सुरक्षा सुनिश्चित होती है।
दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि आंखों में जलन की समस्या होना काफी आम है और यह समस्या व्यक्ति को कई कारणों की वजह से हो सकती है। जिसमें रात को अच्छे से नींद पूरी न करना, काफी लंबे वक्त तक किसी किताब को पड़ते रहना, लगातार कई घंटों तक मोबाइल या फिर लैपटॉप की स्क्रीन को देखने रहना, आंखों की अच्छे से देखभाल न करना, तनाव लेना और अपनी आंखों को खुली धुप और गर्म हवा के संपर्क में रखना जैसे कई कारण शामिल हो सकते हैं। आम तौर पर, इन्ही कारणों की वजह से आंखों में जलन के साथ साथ कई और भी समस्याएं हो सकती हैं, जो बेहद खतरनाक या फिर आम भी हो सकती हैं। समस्या चाहे किसी भी तरह की हो और कितनी ही गंभीर या फिर आम ही क्यों न हो इसमें नुक्सान तो आंखों को झेलना पड़ता है। इसके अलावा, अगर आपकी आंखों में कोई चीज चली जाए और यह देर से निकले तो इसके कारण भी आपको आंखों में जलन की समस्या हो सकती हैं, जो ज्यादा चिंता करने वाली बात नहीं होती है। इस तरह की समस्या कई बार खुद ब खुद ठीक हो जाती है। पर, इस दौरान भी आंखों की देखभाल को ध्यान में रखते हुए इस समस्या पर ध्यान देना अति आवश्यक होता है।
आम तौर पर, ऐसे में आपने कई बार इस बात को देखा होगा, या फिर नोटिस किया होगा, कि एक गहरी और अच्छी नींद प्राप्त करने के बाद भी आपको अपनी आंखों में जलन की समस्या महसूस होती है। दरअसल, आंखों में होने वाली इस तरह की जलन बेचैनी का कारण बनती है, जो कई तरह के कामों को प्रभावित करके रख देती है। आम तौर पर, इस तरह की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के उपायों का इस्तेमाल करते हैं, जो कई बार काफी ज्यादा लाभदायक भी साबित होते हैं। ऐसे में आप अपनी आंखों पर गीला कपड़ा लगाना, आई ड्रॉप का इस्तेमाल करना, ठंडे पानी से आंखों की सिकाई करना, खीरे के स्लाइस का इस्तेमाल करना और हाइड्रेटेड रहना जैसे कई उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह उपाय आपको आंखों में होने वाली जलन से काफी ज्यादा आराम प्रदान कर सकते हैं। आंखों में समस्या बढ़ने पर आप तुरंत अपने डॉक्टर से भी संपर्क कर सकते हैं। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं।
नींद पूरी करने के बाद भी आंखों में हो रही जलन से राहत पाने के क्या-क्या टिप्स जो सकते हैं?
दरअसल, एक गहरी और आरामदायक नींद लेने के बाद भी आंखों में होने वाली जलन को कम करने के लिए या फिर राहत पाने के लिए आप निम्नलिखित उपायों को अपना सकते हैं, जैसे
1. आंखों पर गीला कपड़ा लगाना
दरअसल, काफी लंबे वक्त तक काम करने पर या फिर मोबाइल और लैपटॉप पर ज्यादा वक्त बिताने के कारण आपको अपनी आंखों में जलन की समस्या महसूस होती है, तो इससे राहत पाने के लिए आप अपनी आंखों को एक गीले कपड़े से सेक सकते हैं। आम तौर पर, इस तरह की समस्या में कोल्ड कंप्रेस काफी ज्यादा कारगर साबित होता है। आंखों में होने वाली जलन से छुटकारा पाने के लिए गीले कपड़े का इस्तेमाल करने के लिए आप सबसे पहले एक सूती कपड़ा लें, इसके बाद इसको ठंडे पानी में गीला कर लें और थोड़ा सा निचोड़ लें। इसके बाद इस को अपनी बंद आंखों पर लगाएं और अपने हल्के हाथों से आंखों पर मलें। इससे आपकी आंखों को होने वाली जलन से काफी ज्यादा आराम प्राप्त होगा।
2. आई ड्रॉप का इस्तेमाल करें
दरअसल, कई बार आंखों से जुड़ी समस्या इतनी ज्यादा गंभीर होती है, कि वह किसी भी उपाय से ठीक नहीं होती है। विशेष तौर पर, अगर आप नींद पूरी ले रहे हैं और फिर भी आपकी आंखों में जलन की समस्या बनी रहे और दर्द भी होने लगे, तो यह एक चिंता का विषय बन जाता है, जिसमें किसी भी किस्म की लापरवाही को बरतना आंखों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इसके लिए आपको तुरंत अपने डॉक्टर से मिलना चाहिए और उनकी सलाह पर आई ड्रॉप का इस्तेमाल करना चाहिए। यह लुब्रिकेटिंग आई ड्रॉप होते हैं, जो आंखों की जलन को दूर करने में काफी मददगार साबित हो सकते हैं। कई बार आंखों में होने वाली जलन ड्राई आई के कारण भी हो सकती है, जो लुब्रिकेटिंग आई ड्रॉप से ठीक हो सकती है।
निष्कर्ष
आँखें शरीर का एक बहुत ही कीमती अंग हैं। आंखों में होने वाली समस्या व्यक्ति के आने वाले समय को काफी ज्यादा प्रभावित कर देती है। एक स्वस्थ जीवन जीने के लिए आंखों को स्वस्थ होना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। आँखें बहुत ही नाजुक होती है, जो किसी भी चीज से जल्दी प्रभावित हो जाती हैं। रात को अच्छे से नींद पूरी न करना, काफी लंबे वक्त तक किसी किताब को पड़ते रहना, लगातार कई घंटों तक मोबाइल या फिर लैपटॉप की स्क्रीन को देखने रहना, आंखों की अच्छे से देखभाल न करना, तनाव लेना और अपनी आंखों को खुली धुप और गर्म हवा के संपर्क में रखना जैसे कई कारणों की वजह से आंखों में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं, जिसमें आंखों में खुजली होना, जलन होना, सूखापन आना, दर्द होना और लालिमा आना जैसी कई समस्याएं शामिल हो सकती हैं। इन समस्याओं के कारण लोगों को अपनी जिन्दी में कई संघर्षों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा, आंखों में जाने वाली धूल मिट्टी के कारण आंखों में जलन होना आम है, जो ज्यादा चिंता की बात नहीं, क्योंकि कई बार यह समस्या खुद ब खुद ठीक हो जाती है, पर कई बार पूरी नींद लेने के बावजूद भी आंखों में जलन होना सोचने की बात हो सकती है। इस समस्या को दूर के करने के लिए आप इस लेख में बताए गए उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे समस्या में काफी कमी देखी जा सकती है। अगर फिर भी आंखों में जलन की समस्या बनी रहे और साथ में दर्द भी हो तो आपको तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए और आंखों में होने वाली किसी भी तरह की समस्या का तुरंत समाधान पाने के लिये आप आज ही सवेरा हॉस्पिटल के विशेषज्ञों से इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल!
प्रश्न 1. आंखों में से ज्यादा पानी क्यों गिरता है?
दरअसल, आंखों में से ज्यादा पानी बहने के कई कारण हो सकते हैं, जिसमें विशेष तौर पर एलर्जी, आंखों में इन्फेक्शन या फिर आंसू बहाने वाली नली में रुकावट हो सकती है। इसके अलावा, आंखों में सूखेपन की प्रतिक्रिया के रूप में भी आँखों में से ज्यादा पानी आ सकता है।
प्रश्न 2. आंखों के लिए कौन सा चश्मा बेहतर होता है?
दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि आँखों के लिए सबसे अच्छा और सुरक्षित चश्मा व्ही होता है, जो आँखों को आराम, नजरों की जरूरतों और जीवन शैली के अनुसार होता है। जिसमें कंप्यूटर स्क्रीन के लिए ब्लू लाइट ब्लॉकिंग और धूप के लिए यूवी संरक्षित लेंस वाले चश्मे बेहतर माने जाते हैं। इसके अलावा, आंखों के तनाव दूर करने के लिए और स्पष्ट दृष्टि के लिए एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग और हल्के प्लास्टिक लेंस वाले चश्मे सबसे अच्छे माने जाते हैं।
प्रश्न 3. आंखों में होने वाली किन समस्याओं के कारण आंखों की रोशनी जा सकती है?
दरअसल, इस तरह की स्थिति में आँखों को होने वाली ग्लूकोमा, मोतियाबिंद, मधुमेह रेटिनोपैथी और उम्र से संबंधित मैकुलर डिजनरेशन जैसी समस्याओं के कारण आँखों को रौशनी पूरी तरीके से जा सकती है। हालांकि, यह स्थिति तब उत्पन्न होती है, जब समस्या का सही से इलाज नहीं होता है, या फिर इन समस्याओं का इलाज समय पर नहीं किया जाता है।
प्रश्न 4. आंखों को कौन सी चीज सबसे ज्यादा प्रभावित करती है?
हालांकि, आँखें हमारे शरीर का एक बहुत ही कोमल और नाजुक अंग होती है, जिसके कारण वह किसी भी चीज से बहुत जल्दी प्रभावित हो जाती हैं, पर फिर भी आंखों को सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाली चीजों में आधुनिक जीवनशैली और वातावरण से जुड़ी आदतें काफी ज्यादा विशेष मानी जाती हैं। आम तौर पर, इन आदतों में सबसे ऊपर स्क्रीन का काफी ज्यादा इस्तेमाल करना, जो न केवल डिजिटल आई स्ट्रेन जैसी समस्या का कारण बनता है, बल्कि इसके कारण आँखों में सूखापन और नजर धुंधली हो जाती है।
प्रश्न 5. क्या अपनी आँखों के लिए आम साबुन का इस्तेमाल किया जा सकता है?
दरअसल, अगर आप अपनी आँखों को किसी और अन्य समस्या और गंभीर जलन, या फिर लालीमा की समस्या से मुक्त रखना चाहते हैं तो ऐसे में आपको अपनी आँखों के लिए आम साबुन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे समस्याओं का आगमन भी हो सकता है। इसके लिए आपको अपने डॉक्टर से सलाह करनी चाहिए।
